Faridabad News: गोवर्धन पर्व पर सेक्टर-2 के गोवर्धन पार्क को विकसित करने काम शुरू
फरीदाबाद, नवम्बर 10 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। गोवर्धन पर्व के अवसर पर बल्लभगढ़ के सेक्टर-2 स्थित गोवर्धन पार्क में विकास कार्यों की शुरुआत की गई। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने करीब 10 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों शुभारंभ कराया। इसके तहत पार्क के चारों ओर टाइल्स लगाई जाएंगी और पानी की सुविधा के लिए नया ट्यूबवेल स्थापित किया जाएगा। इस मौके पर विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। पार्क किसी भी सेक्टर की पहचान होते हैं। यहां सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग सैर और व्यायाम के लिए आते हैं। ऐसे में पार्कों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि टाइल्स लगने से पार्क के आसपास का क्षेत्र व्यवस्थित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.