फरीदाबाद, अक्टूबर 11 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। घरेलू गैस का बिल अपडेट करने के नाम पर साइबर ठगों ने सेक्टर-9 निवासी एक महिला के क्रेडिट कार्ड से एक लाख 13 हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने महिला को व्हाट्सऐप पर एपीके फाइल भेजी और वीडियो कॉल के जरिए उसके मोबाइल की स्क्रीन तक पहुंच बना ली। इसके कुछ देर बाद महिला के मोबाइल पर कई ओटीपी आए और उनके क्रेडिट कार्ड से दो बार में ठगी हो गई। साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-9 निवासी पूजा बजाज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात अक्तूबर को उनके व्हाट्सऐप पर एक अनजान नंबर से घरेलू गैस का बिल अपडेट करने के नाम पर एपीके फाइल भेजी गई थी। इसके बाद उसी नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने कहा कि यदि उन्होंने गैस का बिल अपडेट नहीं किया तो उनका गैस ...