फरीदाबाद, अक्टूबर 12 -- Faridabad News: - मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड करवा खाते से निकाले रुपये फरीदाबाद, संवाददाता। घरेलू पीएनजी कनेक्शन का बिल अपडेट करने के नाम पर साइबर ठगों ने सेक्टर-15 निवासी एक बुजुर्ग से 1.52 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने पीड़ित को बिल बकाया होने का मैसेज भेजा और भुगतान के बहाने मोबाइल पर एपीके फाइल डाउनलोड करवा दी। इसके बाद उनके बैंक खाते से दो ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1.52 लाख रुपये निकाल लिए गए। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बकाया बिल का भेजा गया मैसेज सेक्टर-15 निवासी राजकुमार कालरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 अक्तूबर को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। इसमें उनके पीएनजी कनेक्शन का बिल बकाया होने की जानकारी दी गई थी। बिल के संबंध में संपर्क करने के लिए...