फरीदाबाद, नवम्बर 26 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। इंडियन गैस का कनेक्शन दिलाने और एग्रीमेंट तैयार कराने के नाम पर साइबर ठगों ने बल्लभगढ़ के एक व्यक्ति से 1 लाख 69 हजार 580 रुपये ठग लिए। आरोपी ने खुद को इंडियन गैस का अलॉटमेंट मैनेजर बताकर पीड़ित को फोन किया था। गैस कनेक्शन की कागजी कार्रवाई के नाम पर अलग-अलग किस्तों में रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। इसके बाद आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-62 स्थित श्री बालाजी कुंज निवासी अजय भगत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 अक्तूबर को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को इंडियन गैस का अलॉटमेंट मैनेजर बताया और कहा कि उन्होंने गैस कनेक्शन के लिए आवेदन किया हुआ है।...