फरीदाबाद, जुलाई 28 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में बदमाशों ने देर रात गैस कटर से एटीएम काटकर उसमें रखे करीब 5.50 लाख रुपये चोरी कर लिए। मंगलवार सुबह घटना का पता चलने पर पुलिस, अपराध शाखा और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जेसीबी कंपनी के सामने स्थित कॉलोनी में हिताची कंपनी का एटीएम लगा है। सुबह स्थानीय लोगों ने एटीएम बूथ का शटर और मशीन क्षतिग्रस्त देख पुलिस को सूचना दी। जांच में सामने आया कि बदमाश गैस कटर से एटीएम काटकर नकदी निकाल ले गए। मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए हैं, जबकि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: जमुनहा बाजार के बाबा लक्ष्मी मार्केट में अहले सुबह बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी व...