फरीदाबाद, जुलाई 2 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। गुरुग्राम-फरीदाबाद और बल्लभगढ़-सोहना मार्ग के टोल प्लाजा तय अवधि दो जुलाई के बाद भी बंद नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। अब स्थानीय लोग आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं। कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने भी इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने की घोषणा कर दी है। टोल हटाने की मांग को लेकर फिर बनने लगी रणनीति

स्थानीय लोगों की नाराजगी गुरुग्राम और फरीदाबाद के लोगों का कहना है कि टोल की अवधि पूरी होने के बावजूद वसूली जारी रखना उचित नहीं है। दोनों जिलों के लोग एक बार पहले भी बंधवाड़ी टोल प्लाजा पर प्रदर्शन कर चुके हैं। अब दो जुलाई तक भी टोल बंद नहीं होने से लोगों में फिर से नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय स्तर पर आंदोलन की तैयारी शुरू हो गई है। लोगों का कहना है कि सरकार ने समय पूरा होने के बाद भ...