फरीदाबाद, अगस्त 6 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। बीती रात वृंदावन से दर्शन कर घर की लौट रहे एक परिवार की कार का टायर बघोला फ्लाईओवर पर बने गड्ढे की वजह से फट गया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। गाँव बघोला में फ्लाईओवर बने अभी ज्यादा दिन नहीं हुए लेकिन इस पल पर राजमार्ग प्राधिकरण की बहुत बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिसका खामियाजा सड़क पर चलने वाले वाहन चालक अपनी जान को खतरे में डाल कर भुगत रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण इस फ्लाईओवर पर दिखाई दिया बीती रात वृंदावन दर्शन कर अपने घर की ओर लौट रहे एक परिवार की कार का टायर इसी पुल पर बने गड्ढे की वजह से फट गया। गनीमत यह रही कि कार की स्पीड ज्यादा नहीं थी अन्यथा कार पलटने से कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।कार सवार महिला सोनी ने बताया कि सरकार को इतना टैक्स दिए जाने के बाद भी सड़कों के हालात य...