फरीदाबाद, अगस्त 16 -- Faridabad News: फरीदाबाद, संवाददाता। डबुआ थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव के पास उड़िया कॉलोनी में रविवार सुबह एक खाली प्लॉट में नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नवजात लाल रंग के कपड़े में लिपटा हुआ था। कुत्ते शव को मुंह में दबाकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक युवक की नजर कुत्तों पर पड़ी और उसने उन्हें भगाकर शव को कब्जे में लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय निवासी संतोष ने बताया कि वह सुबह करीब 10 बजे खाली प्लॉट के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कुछ कुत्तों को लाल रंग का कपड़ा मुंह में दबाकर ले जाते देखा। कपड़े के नीचे से नवजात के हाथ-पैर दिखाई दे रहे थे। शक होने पर उन्होंने कुत्तों को भगाया और कपड़ा हटाकर देखा तो उसमें नवजा...