Faridabad News: गांव सोतई में युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला
फरीदाबाद, अक्टूबर 4 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। गांव सोतई में रविवार सुबह सैलून की दुकान पर बाल कटवाने गए 27 वर्षीय युवक पर कुछ लोगों ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक के हाथ के अंगूठे पर गंभीर चोट आई, जबकि हाथ, पैर और छाती पर भी कुल्हाड़ी से कई वार किए गए। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस संदर्भ में तीन लोगों को नामजद व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घायल की पहचान गांव सोतई निवासी तेजपाल के पुत्र नवीन के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार नवीन रविवार सुबह करीब सवा आठ बजे गांव में स्थित एक सैलून पर बाल कटवाने के लिए गया था। इसी दौरान वहां कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में कुल्हाड़ी लगने से उसका अंगूठा कट गया और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.