फरीदाबाद, अगस्त 3 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल की ओर से गांव अतवा में विशेष विधिक जागरूकता शिविर, समाधान समारोह एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरपंच राजवाला की मौजूदगी में ग्रामीणों को बाल संरक्षण, कुपोषण की रोकथाम, पीड़ितों के अधिकार तथा नि:शुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई।अधिवक्ता संजय सिंह वर्मा ने नालसा की विभिन्न विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानपूर्वक जीवन का अधिकार है। उन्होंने बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने और किसी भी प्रकार के शोषण की सूचना संबंधित विभागों को देने का आह्वान किया। वहीं पैरा लीगल वालंटियर कोमल ने महिलाओं और बच्चों के कानूनी अधिकारों से ग्रामीणों को अवगत कराया। शिविर के दौरान समाधा...