फरीदाबाद, सितम्बर 18 -- Faridabad News: पलवल, अजीत कुमार। शहर थाना अंतर्गत निजी अस्पताल में उपचार के दौरान गर्भवती महिला की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आरोप है कि अल्ट्रासाउंड रिर्पोट में पेट में ही बच्चा मृत आने पर डाक्टर द्वारा किए ऑप्रेशन में लापरवाही बरतने के कारण महिला की मौत हो गई। मामले में पुलिस को शिकायत दे दी है।गांव छज्जू नगर निवासी नरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी पत्नी फूलवती चार माह की गर्भवती थी। गत 14 सितंबर को वह उसका अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए एक निजी सेंटर पर गया थ। यहां रिपोर्ट में उसका बच्चा स्वस्थ आया। उसके बाद 15 सितंबर को वह निधि नामक अस्पताल में दिखाने ले गया। यहां डाक्टर ने उसे दोबारा अल्ट्रासाउंड करवाने को कहा। वह दोबारा 16 सितंबर को उसी सेंटर पर पत्नी...