Faridabad News: गन्ने का रेट 600 रुपये करने की मांग
फरीदाबाद, सितम्बर 22 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। पलवल शुगर मिल परिसर में मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से किसान पंचायत आयोजित की गई। किसानों ने गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग रखी। साथ ही मिल को 25 अक्तूबर से चलाने की मांग उठाई। पंचायत की अध्यक्षता तोता राम चिरवाड़ी ने की, जबकि संचालन किसान सभा के जिला प्रधान रूप राम तेवतिया ने किया। विभिन्न गांवों से पहुंचे गन्ना उत्पादक किसानों ने मिल से जुड़ी समस्याएं रखीं। किसान मोर्चा के नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान और धर्मचंद घुघेरा ने कहा कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में किसानों को गन्ने का उचित भाव मिलना चाहिए। किसानों ने मिल के प्रबंध निदेशक मंडल के चुनाव जल्द कराने और वार्षिक सामान्य सभा की बैठक आयोजित करने की मांग की। मिल परिसर में सब्सिडी के तहत ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.