Faridabad News: खेत पर सोते समय किसान की हत्या
फरीदाबाद, अगस्त 21 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार । चांदहट थाना क्षेत्र अंतर्गत गाँव अलावलपुर में खेत पर सो रहे किसान की अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। किसान का शव शुक्रवार सुबह खेतों की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर पड़ा मिला। परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों की तलाश कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
शिकायत और जानकारी अलावलपुर निवासी गजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता लक्ष्मण 20 अगस्त की रात खेतों में पानी चलाने के लिए वहीं रुकने की बात कहकर गए थे। उनके साथ खेत पर काम करने वाले कुछ लोग भी मौजूद थे। अगले दिन सुबह करीब साढ़े छह बजे राहुल नामक व्यक्ति ने उसके छोटे भाई को फोन कर पिता के खेतों के पास मृत पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.