फरीदाबाद, अगस्त 6 -- Faridabad News: फरीदाबाद मंडल, सरसमल। गुरुवार की बारिश खेती के लिए सोना बनकर बरसी। इस बारिश से गन्ना, धान, बाजरा, ज्वार और मक्का जैसी खरीफ फसलों को बड़ा सहारा मिला है और किसानों की सिंचाई पर होने वाला खर्च भी घटेगा। हालांकि बेल वाली सब्जियों की खेती करने वाले किसानों ने लगातार अधिक बारिश होने पर फसल को नुकसान की आशंका जताई है। यह भी पढ़ें- Munger News: राहत की बारिश: झमाझम बरसे बदरा, खिल उठे किसानों के चेहरेफसलों में बढ़ेगी बढ़वार, खेतों में लौटी नमी कृषि एक्सपर्ट के मुताबिक गुरुवार की बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंची है, जिससे खरीफ फसलों की बढ़वार तेज होने की उम्मीद है। पिछले कुछ दिनों से किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे। अब बारिश होने से गन्ना, धान, बाजरा, ज्वार और मक्का की फसलों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। ...