फरीदाबाद, अगस्त 17 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। डीटीपी इंफोर्समेंट की ओर से सोमवार को गांव खेड़ी गुजरान के राजस्व क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही दो औद्योगिक कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। विभाग की टीम ने करीब 4.5 एकड़ और 10 एकड़ में विकसित की जा रही अनधिकृत कॉलोनियों में तोड़फोड़ कर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान 20 डीपीसी, चार स्ट्रक्चर/शेड, निर्माणाधीन तीन स्ट्रक्चर और 10 चारदीवारी को गिराया गया। मौके पर लोगों ने कार्रवाई का विरोध जताया। लेकिंग पुलिस ने उन्हें समझाबुझा कर शांत कर दिया। डीटीपी इंफोर्समेंट अधिकारी यजन चौधरी ने बताया कि विभाग को खेड़ी गुजरान क्षेत्र में बिना अनुमति विकसित की जा रही औद्योगिक कॉलोनियों में अवैध निर्माण की जानकारी मिली थी। इसके बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचक...