फरीदाबाद, जुलाई 10 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) इंफोर्समेंट की ओर से शुक्रवार को गांव खेड़ी खुर्द की राजस्व सीमा में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई है। इस दौरान जेसीबी से अवैध निर्माणों को ढहा दिया गया। मौके पर लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाबुझा कर शांत कर दिया।

कार्रवाई की जानकारी डीटीपी इन्फोर्समेंट अधिकारी यजन चौधरी ने बताया कि विभाग को पिछले कई दिनों से खेड़ी खुर्द क्षेत्र में बिना अनुमति कॉलोनी विकसित किए जाने और अवैध निर्माण होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर मौके का निरीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि संबंधित भूमि पर नियमानुसार किसी प्रकार की स्वीकृति लिए बिना निर्माण कार्य किया जा रहा था। जांच के बाद नियमानु...