फरीदाबाद, अगस्त 13 -- Faridabad News: फरीदाबाद,अशेाक जैन। भूपानी थाना क्षेत्र के ताजूपुर गांव में चोर एक मकान की खिड़की की लोहे की जाली तोड़कर अंदर घुस गए। चोर बेड में कपड़े में लपेटकर रखे एक लाख रुपये चोरी कर ले गए। पीड़ित ने ये रकम भैंस खरीदने के लिए घर में रखी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。

चोरी का विवरण ताजूपुर निवासी पप्पू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दूध बेचने का काम करता है। उसने भैंस खरीदने के लिए एक लाख रुपये अपने मकान में बेड के अंदर कपड़े में लपेटकर रखे थे। 10 अगस्त की सुबह करीब सात बजे वह दूध लेकर फरीदाबाद गया था। दोपहर करीब दो बजे दूध देकर वापस घर लौटा तो मकान की खिड़की की लोहे की जाली टूटी हुई मिली।

पुलिस की कार्रवाई पीड़ित के अनुसार, घर के अंदर जाकर देखा तो बेड का...