फरीदाबाद, अगस्त 17 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। रक्षा बंधन के त्योहार पर दूध और इससे बने उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। विभाग की टीमें रक्षा बंधन से लेकर कृष्ण जन्माष्टमी के बाद तक लगातार जांच अभियान चलाएंगी। इस दौरान दूध, पनीर, खोया, मिठाई समेत अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी।

जांच और निरीक्षण रक्षा बंधन के आसपास दूध से बने उत्पादों की मांग अचानक बढ़ जाती है। अधिक मांग का फायदा उठाकर मिलावट करने वाले सक्रिय हो जाते हैं। इसे देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने अधिकारियों को नियमित रूप से बाजारों में निरीक्षण करने और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से अब तक विभिन्न खाद्...