फरीदाबाद, अक्टूबर 31 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। साइबर ठगों ने व्हाट्सऐप पर फाइल भेजकर एक युवक का मोबाइल हैक कर लिया और उसके बैंक खाते से दो दिन में एक लाख रुपये निकाल लिए। ठगी का पता उस समय चला, जब युवक ने मोबाइल रिसेट करने के बाद दोबारा चालू किया और बैंक खाते से रकम निकलने के संदेश देखे। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जवाहर कॉलोनी निवासी अंगद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 अक्तूबर को उसके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सऐप के जरिए एक फाइल आई थी। उसने जल्दबाजी में फाइल डाउनलोड कर ली। इसके बाद उसका मोबाइल फोन हैक हो गया। फोन में गड़बड़ी होने पर उसने उसे रिसेट कर दिया। दोबारा फोन चालू करने पर पता चला कि उसके कोटक महिंद्रा बैंक खाते से चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 16,999 रुपये निका...