फरीदाबाद, अगस्त 17 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। सेक्टर-35 से सराय ख्वाजा की ओर जाने वाले मार्ग पर सोमवार सुबह नींद की झपकी आने से एक टैक्सी चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। कार सड़क किनारे लगे खंभे से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गई। हादसे के दौरान कार का चालक अंदर फंस गया। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार ने कार का शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला और उसकी जान बचाई। पुलिस के अनुसार टैक्सी चालक विपिन दिल्ली की तरफ से सेक्टर-35 में सवारी छोड़कर अशोका एन्क्लेव स्थित अपने घर लौट रहा था। सुबह करीब साढ़े तीन बजे सेक्टर-35 से सराय ख्वाजा की ओर जाने वाले मोड़ पर अचानक उसे झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई। टक्कर के बाद कार चालू थी। इसी दौरान इंजन के अंदर तारों में चिंगारी निकलने से आग लग गई। देखते ह...