Faridabad News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर डेढ़ लाख ठगे
फरीदाबाद, अक्टूबर 8 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। बैंक ऑफ बड़ौदा का कर्मचारी बनकर एक व्यक्ति को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर साइबर ठग ने एक लाख 63 हजार रुपये की चपत लगा दी। ठग ने पहले क्रेडिट कार्ड पर हेल्थ इंश्योरेंस सक्रिय होने की बात कही और उसे बंद कराने के नाम पर पीड़ित से ओटीपी हासिल कर लिया। इसके बाद उसके क्रेडिट कार्ड से एक ही लेनदेन में रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आदर्श नगर, ऊंचा गांव निवासी विनय राजपूत ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में दी शिकायत में बताया कि 6 अक्तूबर को उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को बैंक ऑफ बड़ौदा का कर्मचारी बताया। उसने विनय से कहा कि उसके क्रेडिट कार्ड पर हेल्थ इंश्योरेंस सक्रिय है। इसे निष्क्रिय कराने पर कार्ड की क्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.