फरीदाबाद, अगस्त 23 -- Faridabad News: फरीदाबाद,अशेाक जैन। साइबर ठगों ने पंजाब नेशनल बैंक का कर्मचारी बनकर एक अधिवक्ता से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर एक लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। ठगों ने पहले पीड़ित को फोन किया और इसके बाद उसके मोबाइल में फर्जी ऐप डाउनलोड करवाकर क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर ली। मामले में साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-7बी निवासी अधिवक्ता कुलबीर सिंह सिकरवार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पास एसबीआई और आरबीएल बैंक के क्रेडिट कार्ड हैं। 25 फरवरी 2026 को उनके मोबाइल पर दो नंबरों से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को पंजाब नेशनल बैंक का क्रेडिट कार्ड अधिकारी बताते हुए अपना नाम करण शर्मा बताया। उसने विश्वास दिलाने के लिए कर्मचारी पहचान पत्र भी भेजा और ...