Faridabad News: कैल गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
फरीदाबाद, अगस्त 31 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के कैल गांव में 31 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की हालत बिगड़ने के बाद उसका पति उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ईएसआई मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, एनआईटी-3 की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बिहार के छपरा जिले की रहने वाली श्रेया सिंह की वर्ष 2017 में रामेंद्र से शादी हुई थी। शादी के बाद वह अपने पति और पांच वर्षीय बेटी के साथ कैल गांव में रह रही थी। रविवार रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच श्रेया की अपने पति से फोन पर बातचीत हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। रामेंद्र के अनुसार, फोन पर बातचीत के बाद उसने श्रेया से कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.