फरीदाबाद, जुलाई 18 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। बैंक के अधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड का सत्यापन कराने का झांसा देकर एक अधिवक्ता से साइबर अपराधियों ने एक लाख 18 हजार रुपये ठग लिए। जालसाज ने पहले विश्वास में लेकर बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रक्रिया पूरी कराने की बात कही और कुछ ही मिनटों बाद पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से दो बार में बड़ी राशि की अनधिकृत खरीदारी कर ली। मामले की शिकायत साइबर अपराध थाना में देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।

घटना का विवरण महावीर कॉलोनी, बल्लभगढ़ निवासी अधिवक्ता राजू सैनी ने शिकायत में बताया कि पांच जून की दोपहर उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने स्वयं को बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग का अधिकारी बताते हुए कहा कि कार्ड का सत्यापन नहीं कराने पर अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा। उसने केवल बैंक की...