Faridabad News: केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर साढ़े 4 लाख ठगे
फरीदाबाद, अक्टूबर 17 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुक कराने के नाम पर सेक्टर-10 फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति से 4 लाख 50 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने फेसबुक पर हेलीकॉप्टर बुकिंग का विज्ञापन देखकर दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया था। आरोप है कि टिकट बुकिंग और यात्रा की अन्य सुविधाएं देने के नाम पर उससे कई बार ऑनलाइन भुगतान कराया गया। पीड़ित की शिकायत पर थाना साइबर अपराध बल्लभगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया है। सेक्टर-10 निवासी वीरेंद्र बंसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ केदारनाथ जाने के लिए 11 अक्टूबर को फेसबुक पर हेलीकॉप्टर बुकिंग की जानकारी तलाश रहे थे। इस दौरान उन्हें एक विज्ञापन दिखाई दिया, जिसमें दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.