फरीदाबाद, जुलाई 14 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। केजीपी एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात आरटीए फरीदाबाद की ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई से डंपर चालकों में हड़कंप मच गया। जांच से बचने के लिए कई चालक रॉन्ग साइड भागे, जबकि कुछ ने रास्ते में ही माल खाली कर दिया। आरटीए टीम ने पीछा कर एक डंपर को रोका, जबकि झूठी लूट की सूचना देने का मामला भी सामने आया। जांच शुरू होते ही बदलने लगे रास्ते

आरटीए की कार्रवाई छायंसा थाना क्षेत्र में केजीपी एक्सप्रेसवे पर आरटीए अधिकारी मुनीश सहगल अपनी टीम के साथ ओवरलोड और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच कर रहे थे। कार्रवाई शुरू होते ही रेती, मिट्टी और क्रेशर सामग्री से भरे कई डंपर चालकों ने बचने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए। कुछ चालक वाहन लेकर रॉन्ग साइड दौड़ पड़े, जबकि कई ने रास्ते में ही माल खाली ...