फरीदाबाद, जुलाई 21 -- Faridabad News: पलवल, संवाददाता। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से एसएमएएम योजना के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान देने के लिए बुधवार को ऑनलाइन ड्रॉ निकाला जाएगा। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि पात्र किसानों के चयन के लिए सुबह 11 बजे जिला सचिवालय के सभागार में पारदर्शी तरीके से ड्रॉ आयोजित होगा। जिले को रोटावेटर के लिए 111 और लेजर लैंड लेवलर के लिए 231 लक्ष्य मिले हैं। योजना के तहत कई आधुनिक कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जाएगा। अनुसूचित जाति तथा छोटे और मध्यम किसानों को 50 प्रतिशत, जबकि सामान्य श्रेणी के बड़े किसानों को 40 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। यह भी पढ़ें- 30 जुलाई तक कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए करें ऑनलाइन बुकिंग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...