Faridabad News: कूड़ा प्लांट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी
फरीदाबाद, अगस्त 16 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। प्रतापगढ़ स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट को हटाने की मांग को लेकर सेक्टरवासियों ने अब आर-पार की लड़ाई का फैसला लिया है। रविवार को सेक्टर-56 सामुदायिक भवन में हुई पंचायत में लोगों ने प्लांट हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का निर्णय लिया। इसके लिए जल्द एक कमेटी गठित की जाएगी, जिसमें 11 सदस्य शामिल होंगे। इसके बाद जल्द कोर्ट में केस फाइल करेंगे। समुदायिक भवन में रविवार शाम सात बजे प्रतापगढ़ कूड़ा निस्तारण प्लांट हटाने को लेकर पंचायत हुई, जिसमें सेक्टर-56 के अलावा दिलीप कॉलोनी, राम नगर, समयपुर गांव, प्रतापगढ़, राजीव कॉलोनी सहित अनेक क्षेत्रों से 300 से अधिक लोग शामिल हुए। पंचायत की अध्यक्षता सेक्टर 56 आरडब्ल्यूए के प्रधान सतपाल सिंह ने की, नेतृत्व स्वदेश ने किया। इस दौरान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.