फरीदाबाद, अक्टूबर 24 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। अरावली क्षेत्र में गावं भाखरी के पास कूड़ा डालने के विरोध में धरने पर बैठे स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच शनिवार को टकराव हो गया। धरनास्थल से प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। पुलिस ने धरनास्थल पर लगे टेंट जेसीबी से उखाड़ दिए और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर धरना समाप्त करा दिया। इसके बाद पुलिस की निगरानी में नगर निगम की कूड़े से भरी गाड़ियों को अरावली क्षेत्र में प्रवेश कराया गया। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई से नाराज लोगों ने पाली-भांकरी रोड पर जाम लगाकर विरोध जताया जिससे सड़क पर वाहनों की कतार लग गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- अरावली में कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाने का विरोध...