फरीदाबाद, अक्टूबर 13 -- Faridabad News: नूंह, अभिषेक शर्मा। हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक संगीत को बढ़ावा देने के लिए कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से 16 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र के मल्टी आर्ट सेंटर में राज्य स्तरीय नगाड़ा (बंचारी) प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें लोक कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र बजाड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में केवल हरियाणा के मूल निवासी कलाकार भाग ले सकेंगे। प्रत्येक दल में 10 कलाकार होने चाहिए और सभी को हरियाणवी लोक परिधान में प्रस्तुति देनी होगी। प्रतिभागियों के लिए आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। प्रत्येक दल को तीन से पांच मिनट का समय मिलेगा। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: 5 से 6 नवंबर को होगा युवा महोत्सव, पंजीकरण शुरू प्रस्तुति पारंपरिक रसिय...