फरीदाबाद, सितम्बर 6 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने जिले के किसानों से एग्रीस्टैक के तहत किसान आईडी बनवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसान आईडी डिजिटल पहचान के रूप में काम करेगी और इससे कृषि भूमि व किसान से जुड़ी जानकारी को डिजिटल माध्यम से जोड़ने में सुविधा होगी। किसान आईडी से किसानों को कृषि योजनाओं, सब्सिडी, फसल बीमा और अन्य सेवाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। भविष्य में फसल मुआवजा व कृषि सहायता योजनाओं में भी इसका महत्व रहेगा। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि किसान आईडी बनवाने से बीपीएल कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समेत मौजूदा सरकारी योजनाओं के लाभ पर कोई असर नहीं पड़ेगा। किसान नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर, अधिकृत केंद्र, पटवारी या कृषि विभाग कार्यालय से आईडी बनवा सकते...