फरीदाबाद, अगस्त 24 -- Faridabad News: फरीदाबाद,अशोक जैन। सेक्टर-28/29 पुल के पास नहर किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़कर अज्ञात चोर दो बैग चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान में कार्यालय की ओर से दिया गया डेल कंपनी का लैपटॉप, तीन पेन ड्राइव और सैमसंग कंपनी का काले रंग का कीपैड मोबाइल फोन शामिल है। पीड़ित की शिकायत पर खेड़ी पुल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चोरी की सूचना टीटू कॉलोनी, नहर पार निवासी सौरव सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीपीटीपी फरीदाबाद कार्यालय में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। 22 अगस्त की शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपनी हुंडई आई-20 कार से घर जा रहे थे। सेक्टर-28/29 पुल के पास उन्होंने नहर किनारे कार खड़ी की और सब्जी लेने चले गए।

कार में चोरी करीब 10-15 मिनट बाद वापस लौटे तो कार की बायीं ओर पीछे व...