फरीदाबाद, अक्टूबर 3 -- Faridabad News: फरीदाबाद,अमित भाटिया। सेक्टर-88 स्थित कार्यालय से चार लाख रुपये लेकर सेक्टर-17 में किसी के घर देने जा रहे दो कर्मचारियों से कार सवार दो युवकों ने रुपये से भरा बैग छीन लिया। आरोप है कि सफेद रंग की वैगनआर कार सवार युवकों ने मुंबई एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर पीछे से उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया। इसके बाद कार से उतरे दो युवक रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Faridabad News: चार लाख रुपये लेकर जा रहे कर्मचारियों से कार सवारों ने बैग छीनाशिकायत का विवरण सेक्टर-88 स्थित आरपीएस सवाना निवासी हरीश कुमार ने सेक्टर-17 थाने में दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने कार्यालय सेक्टर-88 में काम करने वाले मनोज और सुमित को चार लाख रुपये अश्विनी तनेजा के घर सेक्टर-17 पहुंचाने के लिए भे...