Faridabad News: कार बेचने के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये की ठगी
फरीदाबाद, अगस्त 4 -- Faridabad News: बल्लभगढ़,अशेाक जैन। फेसबुक पर कार बेचने का विज्ञापन देखकर वाहन खरीदना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। आरोप है कि जालसाजों ने कार बेचने का झांसा देकर उससे साढे़ चार लाख रुपये से अधिक रुपये अलग-अलग किस्तों में जमा करा लिए। भुगतान के बाद न तो वाहन दिया गया और न ही रकम वापस की गई। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-62 निवासी मंदीप कुमार ने बताया कि उन्होंने फेसबुक पर वाहन का बिक्री संबंधी विज्ञापन देखा। विज्ञापन पर संपर्क करने पर सामने वाले व्यक्ति ने अपना नाम विशाल वर्मा बताया। उसने वाहन की पूरी जानकारी देने के बाद सौदा 4 लाख 65 हजार रुपये में तय कर लिया और किसी अन्य ग्राहक को वाहन नहीं बेचने का भरोसा देते हुए पहले 5 हजार रुपये टोकन राशि जमा करा ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.