फरीदाबाद, सितम्बर 22 -- Faridabad News: फरीदाबाद, संवाददाता। सेक्टर-16ए मार्केट से दूध लेकर लौट रहे महापौर के सुरक्षाकर्मी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में सुरक्षाकर्मी की कमर में चोट आई। टक्कर के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दर्ज मामले के अनुसार गांव मंडलाना निवासी आदेश हरियाणा पुलिस में सिपाही हैं और फरीदाबाद की महापौर प्रवीन बत्रा जोशी की सुरक्षा में तैनात हैं। आदेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात करीब आठ बजे वह सेक्टर-16ए मार्केट से दूध लेने गए थे। दूध खरीदने के बाद पैदल महावीर देसाई स्कूल की तरफ से महापौर के आवास पर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गए और कमर में चोट आई...