फरीदाबाद, सितम्बर 6 -- Faridabad News: बल्लभगढ़,अशोक जैन। सेक्टर-9 में घर के बाहर सुबह के समय साफ-सफाई कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार सफेद कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके पर रुकने के बजाय वाहन लेकर फरार हो गया। परिजनों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो दुर्घटना करने वाली कार का नंबर सामने आया। गंभीर रूप से घायल रामचंद्र सर्वोदय अस्पताल सेक्टर-8 के आईसीयू में भर्ती हैं। पुलिस को दी शिकायत में रामचंद्र के बेटे साहिल शर्मा ने बताया कि 3 सितंबर की सुबह करीब 7:30 बजे उनके पिता घर के बाहर सफाई कर रहे थे। इसी दौरान सफेद रंग की कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। परिवार ने घायल रामचंद्र को तुरंत सर्वोदय अस्पताल पहुंचाया。 य...