फरीदाबाद, जुलाई 5 -- Faridabad News: बल्लभगढ़,अशोक जैन। गांव फतेहपुर बिल्लौच में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ। पुलिस ने मृतक की पहचान 21 वर्षीय तरुण के रूप में की है। वह आईएमटी फरीदाबाद की एक निजी कंपनी में काम करता था। वहीं, परिजनों ने स्कॉर्पियो चालक पर जानबूझकर तरुण को टक्कर मारकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक स्कॉर्पियो सवार विकास, सागर और नारायण ने रंजिश के चलते तरुण को टक्कर मारी। उनका यह भी कहना है कि आरोपी सागर के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह दो दिन पहले ही पैरोल पर जेल से बाहर आया था。

पुलिस कार्रवाई मामले में डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि फतेहपुर बिल्लौच में शनिवार रात हुए सड़क हादसे के मामले में मुकदमा दर्ज कर एक आर...