फरीदाबाद, अगस्त 2 -- Faridabad News: फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। साइबर अपराध थानों की टीमों ने बीते सप्ताह के दौरान साइबर ठगी के मामलों में 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान 19 लाख एक हजार रुपये बरामद किए हैं। जबकि विभिन्न शिकायतों के आधार पर दो लाख 39 हजार 124 रुपये बैंक खातों में फ्रीज भी करवाए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सप्ताहभर के विशेष अभियान के दौरान साइबर ठगी के नौ मामलों में कार्रवाई की गई। इनमें साइबर थाना एनआईटी के तीन, साइबर थाना सेंट्रल के दो और साइबर थाना बल्लभगढ़ के चार मामलों को सुलझाया। जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने विभिन्न राज्यों से जुड़े साइबर गिरोहों के 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा साइबर थानों ने इस अवधि में 333 साइबर शिकायतों का निस्तारण किया। उपरोक्त मामलों में गिरफ्तार आर...