फरीदाबाद, जुलाई 25 -- Faridabad News: फरीदाबाद,धनंजय चौहान। डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेस वे स्थित कनिष्का टावर के पास दुकान बंद कर घर लौट रहे एक कारोबारी पर पांच युवकों ने डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।शोर सुन जैसे ही लोगों की मौके पर भीड़ पहुंची, आरोपी कार से फरार हो गए, मोटरसाइकिल वहीं छूट गई।पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण सराय ख्वाजा निवासी साजिद पल्ला क्षेत्र में खानेपीने की दुकान चलाते हैं। वह 22 जुलाई की रात अपने भाई जाबिर के साथ दुकान बंद कर एक ही मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। कनिष्का टावर के पास कार और मोटरसाइकिल से आए पांच युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि कार से उतरते ही एक युवक ने साजिद के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद अन्य युवकों ने भी उन...