फरीदाबाद, अगस्त 12 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे पलवल के दो युवकों की बाइक मेरठ हाईवे पर फिसल गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसकी बुआ का बेटा गंभीर रूप से घायल है, जिसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मेन बाजार पलवल निवासी 31 वर्षीय सूरज वर्मा अपने बुआ के बेटे गौरव वर्मा के साथ 10 अगस्त की रात बाइक से हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहा था। रात करीब 12:30 बजे मेरठ हाईवे पर अचानक बाइक फिसल गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Hapur News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत राहगीरों की मदद से दोनों को उपचार के लिए मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।मृतक के ताऊ के लड़के सुमित वर्मा के अनुसार सूरज की हालत गंभीर होने पर उसका उपचार चल ...