फरीदाबाद, जुलाई 26 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। कांवड़ यात्रा के शुभारंभ में अब केवल चार दिन शेष रह गए हैं। 30 जुलाई गुरुवार से भगवान भोलेनाथ के भक्त हरिद्वार सहित विभिन्न तीर्थस्थलों से गंगाजल भरकर अपनी कांवड़ यात्रा शुरू करेंगे। फरीदाबाद से होकर गुजरने वाले हजारों कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा के दौरान आगरा नहर मार्ग पर विशेष इंतजाम किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। आगरा नहर सड़क कांवड़ यात्रियों की यात्रा का मुख्य मार्ग होगा। कांवड़ यात्रा के दौरान आगरा नहर सड़क पर वाहन नहीं चलेंगे। इसके अलावा सोहना और पाली, धौज, भाकरी जाने वाले शिव भक्तों के लिए भी यात्रा रूट निर्धारित किया गया है。 यह भी पढ़ें- यूपी...