फरीदाबाद, जुलाई 31 -- Faridabad News: फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। सावन माह की कांवड़ यात्रा को लेकर फरीदाबाद पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। बुधवार रात से शहर से होकर कांवड़ियों का आवागमन शुरू हो गया है। फिलहाल कांवड़ियों की संख्या सीमित है। मुख्य रूप से राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले श्रद्धालु राष्ट्रीय राजमार्ग से पलवल की दिशा में बढ़ रहे हैं। आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब दो हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारी विभिन्न स्थानों पर तैनात रहेंगे। यह भी पढ़ें- Hapur News: रूट डायवर्जन शुरू, गंगा एक्सप्रेस-वे पर तैनात की गई खाकी फिलहाल प्रमुख नाकों पर पुलिस बल की तैनाती क...