फरीदाबाद, अक्टूबर 29 -- Faridabad News: फरीदाबाद,सरसमल। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि हरियाणा में वोट चोरी से भाजपा सरकार बनी है। चुनाव आयोग की इसमें संलिप्तता है। वह गुरुवार को फरीदाबाद में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक लेने पहुंचे थे। जहां उन्होंने यह आरोप लगाया। दत्त ने एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी नेताओं को सौंपी। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक भी मौजूद रहे। संजय दत्त ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव में चुनाव आयोग का दुरुपयोग कर सत्ता हासिल की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का देशव्यापी आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते। यह भी पढ़ें- Bagaha News: दे...