फरीदाबाद, अक्टूबर 4 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। एनआईटी-एक नंबर मार्केट शनिवार तड़के नाश्ता करने आए एक युवक पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। गोली युवक को नहीं लगी, बल्कि सड़क पर लगने के बाद आरोपी के ही साथ मौजूद एक युवक के पैर में जा लगी। शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव सारन निवासी विवेक ने बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करता है। शनिवार तड़के करीब 4:30 बजे वह अपने दोस्तों प्रथम, हरमन और कृष्णकांत के साथ एनआईटी-एक नंबर मार्केट स्थित वी-2 कॉम्प्लेक्स के सामने कुछ खाने के लिए गए थे। विवेक और उसका दोस्त हरमन कार से उतरकर दुकान पर ऑर्डर देने जा रहे थे। इसी दौरान वहां सफेद रंग की क्रेटा कार खड़ी थी, जिसमें दो युवक बैठे थे। शिकायतकर्ता ...