फरीदाबाद, सितम्बर 20 -- Faridabad News: एंटी करप्शन ब्यूरो ने तिगांव थाने में तैनात एएसआई हिदायत खान को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एएसआई ने राजस्थान की एक युवती के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहे दिल्ली निवासी युवक व उसके रिश्तेदार को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर एक लाख रुपये की मांग की थी। शनिवार रात युवक रिश्वत की पहली किस्त के 20 हजार रुपये देने थाने पहुंचा था।

अन्य जानकारी जानकारी के अनुसार राजस्थान के डीग जिले की रहने वाली युवती और दिल्ली के श्रीनिवासपुरी, गांधी कैंप-2 निवासी रोहित पिछले काफी समय से लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे। दोनों पिछले कुछ दिनों से तिगांव में रोहित के एक रिश्तेदार के घर रह रहे थे। गत 10 सितंबर को युवती के परिजन वहां पहुंचे और उन्होंने रोहित व युवती के साथ मारपीट की। इसके...