फरीदाबाद, सितम्बर 1 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल को 25 दिन से अधिक समय हो गया है। हड़ताल के कारण घरों और सड़कों से कूड़ा उठाने वाली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। सरकार और नगर निगम कर्मचारियों के बीच चल रही खींचतान का खामियाजा अब शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। शहर की सड़कों और खाली स्थानों पर करीब 30 हजार टन कूड़ा सड़ रहा है। लगातार कूड़ा नहीं उठने से जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं और लोगों को दुर्गंध के बीच से गुजरना पड़ रहा है। कूड़ा उठान नहीं होने के कारण शहर में जगह-जगह लगे ढेर में आवारा पशु मुंह मार रहे हैं। पशुओं के कूड़ा फैलाने से यह सड़कों तक पहुंच रहा है। बांके बिहारी मंदिर के समीप सड़क पर भी कूड़े का ढेर लगा हुआ है। सुबह और शाम के समय यहां वाहनों की आवाजाही अधिक होने के कारण सड़क पर...