Faridabad News: करनेरा में सेवा सेतु कैंप आज
फरीदाबाद, अक्टूबर 14 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। गांव करनेरा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 15 अक्टूबर को सेवा सेतु कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, पात्रता शर्तों, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी देंगे। साथ ही, नागरिकों की शिकायतों को सुनकर उनके समाधान की प्रक्रिया भी की जाएगी। जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे कैंप में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं। आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए नागरिक अपने साथ परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाते का विवरण और संबंधित योजनाओं के जरूरी दस्तावेज लेकर आएं। इससे ग्रामीणों को विभागों के कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- Faridabad News: तावड़ू और नूंह में कैंपो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.