फरीदाबाद, अगस्त 1 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। सेक्टर-14 में सीवर लाइन की खुदाई के दौरान करंट लगने से दो मजदूरों की मौत के मामले में मृतक मजदूरों में से एक के परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सेक्टर-तीन के सामने डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। लोग मृतक के परिवार के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे। अचानक हुए इस प्रदर्शन से शनिवार दोपहर को सर्विस रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों के विरोध से करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद परिजन शांत हुए।

हादसे का विवरण गुरुवार को सेक्टर-14 स्थित एक मकान के बाहर सीवर कनेक्शन के लिए लाइन की खुदाई का कार्य चल रहा था। इस दौरान पांच मजदूर काम कर रहे थे। काम के दौरान करंट की चपेट में आने से सेक्टर-दो निवास...