फरीदाबाद, अगस्त 19 -- Faridabad News: फरीदाबाद,अशोक जैन। जिले में अलग-अलग स्थानों पर करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई। गौंछी मोड़ पर चिकन की दुकान का शटर उठाते समय 23 वर्षीय इरशाद करंट की चपेट में आ गया। वहीं, छायसा निवासी 25 वर्षीय आनंद की डीजे ठीक करते समय करंट लगने से मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शटर छूते ही लगा करंट, मौके पर ही मौत

घटना का विवरण सराय ख्वाजा निवासी इरशाद करीब तीन साल से गौंछी मोड़ पर किराए की दुकान लेकर चिकन बेचने का काम करता था। रविवार सुबह वह दुकान खोलने पहुंचा था। परिजनों के अनुसार दुकान के लोहे के शटर में करंट आ रहा था। जैसे ही इरशाद ने शटर उठाने के लिए हाथ लगाया, वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस कार्रवाई घटना की सूचना आसपास के दुकानदारों ने ...