फरीदाबाद, अगस्त 22 -- Faridabad News: पलवल,अजित कुमार। हथीन थाना अंतर्गत गांव बाबूपुर में कमेटी के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। झगड़े में 77 वर्षीय बुजुर्ग समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हथीन थाना प्रभारी नरेश कुमार के अनुसार गांव बाबूपुर निवासी 77 वर्षीय अयूब खान ने शिकायत में बताया कि कमेटी के लेनदेन को लेकर उसके भतीजे इरफान और सलीम शराफत के घर बातचीत करने गए थे। आरोप है कि वहां शराफत के परिजनों ने दोनों के साथ मारपीट की। किसी तरह दोनों वहां से निकलकर आए। इसके बाद दोबारा विवाद हुआ और अयूब खान को भी लाठी मार दी गई। मारपीट में अयूब खान, इरफान और सलीम को चोटें आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी...